छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का किया शुभारंभ

Nilmani Pal
7 Feb 2026 11:16 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का किया शुभारंभ
x

जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं को नजदीक से देखेंगी। आयोजन स्थल पर विशाल और भव्य मंच तैयार किया गया है। मंच और परिसर को आदिवासी कला, पारंपरिक प्रतीकों, रंगों से संवारा गया है। जिससे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रूप में पेश किया जा सके।


बस्तर पंडुम के तहत कई जनजातियों के पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, वाद्ययंत्र, वेशभूषा और रीति-रिवाजों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। राष्ट्रपति के स्वागत, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रम संचालन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं, आज शाम को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रायपुर आएंगे।


Next Story
null