छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आत्मीय स्वागत

Nilmani Pal
30 Dec 2025 12:30 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आत्मीय स्वागत
x

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी में राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

विष्णुदेव साय का ट्वीट - मधेश्वर महादेव की पावन भूमि, गौरवशाली संस्कृति और अनुपम नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध जशपुर की धरती पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आपका आगमन जशपुर के लिए गौरव और प्रेरणा का अविस्मरणीय क्षण है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी के दिल को जीत लिया। दरअसल, राष्ट्रपति सोमवार को एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह से लौट रहीं थीं। इस दौरान, राष्ट्रपति का काफिला जब आकाशवाणी चौक से गुजर रहा था तो सड़क किनारे कुछ बच्चे खड़े थे। वे राष्ट्रपति को देखने के लिए उत्साहित थे, जिसे देखते हुए उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया।

राष्ट्रपति ने तोड़ा नियम

नियमों के अनुसार, पूरे रूट में राष्ट्रपति का काफिला कहीं भी नहीं रुकता, लेकिन बच्चों की मासूमियत ने राष्ट्रपति का काफिला रुकवा दिया. काफिला जैसे ही रुका, वैसे ही सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हो गए. राष्ट्रपति उत्साह के साथ गाड़ी से उतरीं और सीधे बच्चों और महिलाओं के पास पहुंच गईं।

Next Story
null