छत्तीसगढ़
रबी वर्ष 2025-26 हेतु बीज भंडारण और वितरण की तैयारी पूरी
Shantanu Roy
25 Oct 2025 9:09 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में रबी वर्ष 2025-26 के लिए बीज वितरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं बीज प्रक्रिया केन्द्रों में विभिन्न फसलों के बीज का भंडारण किया गया है, ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि विकासखंड महासमुंद अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में तिवड़ा फसल के 9.60 क्विंटल, गेहूँ 12.00 क्विंटल भंडारित किया गया है। इसी तरह विकासखंड बसना में तिवड़ा 5.60 क्विंटल तथा विकासखंड सरायपाली में तिवड़ा 13.00 क्विंटल, सरसों 5.00 क्विंटल और गेहूँ 15.00 क्विंटल बीज भंडारित किए गए हैं।
इसी प्रकार जिले के तीनों बीज प्रक्रिया केन्द्रों में भी पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध हैं। जिसमें बीज प्रक्रिया केन्द्र लभराखुर्द महासमुंद में गेहूँ 12.00 क्विंटल, सरसों 10.00 क्विंटल, तिवड़ा 15.20 क्विंटल, बीज प्रक्रिया केन्द्र बसना में गेहूँ 22.40 क्विंटल, सरसों 2.70 क्विंटल, तिवड़ा 5.60 क्विंटल तथा बीज प्रक्रिया केन्द्र सरायपाली में गेहूँ 60.80 क्विंटल, सरसों 10.28 क्विंटल, तिवड़ा 21.60 क्विंटल तथा मूंगफली 118.40 क्विंटल उपलब्ध हैं। कृषि विभाग ने जिले के सभी कृषकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय या बीज प्रक्रिया केन्द्र में जाकर शीघ्र बीज प्राप्त करें, ताकि रबी फसलों की बुवाई समय पर प्रारंभ की जा सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





