छत्तीसगढ़

CG BREAKING: अब 1 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बड़ा अपडेट आया

jantaserishta.com
25 Oct 2025 8:25 PM IST
CG BREAKING: अब 1 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बड़ा अपडेट आया
x

फाइल फोटो

छत्तीसगढ़.

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। पहले उनका दो दिवसीय दौरा तय था, लेकिन अब कार्यक्रम को घटाकर एक दिन का कर दिया गया है।

प्रदेश प्रवास के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आपको बता दे, कि पीएम मोदी पहले 31 अक्टूबर की शाम रायपुर आने वाले थे, लेकिन बिहार चुनाव में व्यस्तता के चलते अब वे सीधे 1 नवंबर को सुबह रायपुर आएंगे।
राज्योत्सव कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारियों के अनुसार पीएम मोदी सुबह 7.30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। दिल्ली से वे रायपुर 9.10 बजे पहुंचेगे। एयरपोर्ट से ही पीएम नवा रायपुर स्थित सत्य सांई हॉस्पिटल पहुंचेंगे और वहां पर बच्चों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 10 बजे ब्रह्माकुमारी बहनों के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।
शांति शिखर का उद्घाटन करने के के बाद प्रधानमंत्री नवा रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम का भ्रमण करेंगे, जहां राज्य की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसी दिन वे विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे।
विधानसभा भवन के बाद अटल एक्सप्रेस वे बने पूर्व पीएम अटल बिहार प्रतिमा जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मूर्ति अनावरण के बाद पीएम दोपहर 3 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेगे। राज्योत्सव स्थल में पीएम राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे।
छत्तीसगढ़ इस बार अपना 25वां स्थापना दिवस मनाएगा। भाजपा जश्न के साथ ही इसे गर्व और पहचान का उत्सव बनाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार ने इस बार राज्योत्सव को 3 दिन से बढ़ाकर 5 दिन करने का फैसला लिया है। 1 नवंबर से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में भव्य आयोजन होंगे। पीएम मोदी इस बार राज्योत्सव में शामिल होंगे। जबकि समापन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति मौजूद रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story