छत्तीसगढ़

नालंदा परिसर से तैयारी, 6 होनहारों ने CGPSC परीक्षा किए पास

Nilmani Pal
21 Nov 2025 2:02 PM IST
नालंदा परिसर से तैयारी, 6 होनहारों ने CGPSC परीक्षा किए पास
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट 20 नवंबर की देर रात जारी कर दिए हैं। टॉप 10 में लड़कों ने बाजी मारी है। लिस्ट में 2 लड़कियां भी शामिल हैं। पहले स्थान पर दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने जगह बनाई है।

मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई देते हुए कहा, CGPSC परीक्षा में नालंदा परिसर से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने गौरवशाली सफलता प्राप्त की है। स्वप्निल वर्मा (2nd Rank), पोलेश्वर (4th Rank), गौरव साहू (13th रैंक), आदित्य (46th Rank), रोहित वर्मा (48th Rank) और स्वाति साहू (73th Rank) ने अपनी मेहनत और समर्पण से न केवल नालंदा परिसर का मान बढ़ाया है, बल्कि प्रदेश और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए हमारे प्रयासों की सार्थकता को भी सिद्ध किया है।

नालंदा परिसर से निकले ये युवा अब प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने को तैयार हैं। आप सभी की यह शानदार उपलब्धि आने वाले नये अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का सतंभ बनेगी। आप सभी की सफलता मेरे लिए गौरव और हर्ष का क्षण है। आपकी यह सफलता उस फल के समान है, जिसका बिजारोपण कभी आशा और विश्वास के साथ नालंदा परिसर के रूप में किया था।

आशा है आप सभी नई ऊर्जा, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे। मेरी तरफ से आप सभी को हार्दिक

Next Story
null