छत्तीसगढ़

गर्भवती महिला फंदे पर झूली, परेशान थी पति की प्रताड़ना से

Nilmani Pal
26 Oct 2025 3:49 PM IST
गर्भवती महिला फंदे पर झूली, परेशान थी पति की प्रताड़ना से
x
छग

रायगढ़। एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पति की प्रताड़ना से विवाहिता तंग आ चुकी थी। घटना के बाद जांच में इस बात का खुलासा हुआ। जिससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आमगांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही शीतल सारथी 27 साल ने 9 अक्टूबर को घर के म्यार में साड़ी से फांसी लगा लिया। जब इसकी जानकारी उसके पति बसंत सारथी को लगी, तो उसने अपने पिता पूनीराम सारथी को इसकी सूचना दी। ऐसे में पूनीराम मौके पर पहुंच और साड़ी को काट कर नीचे उतारकर खाट में लेटाया और थाना में इसकी सूचना दी। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की और उसके मृतिका की मां, भाई और अन्य परिजनों से पूछताछ किया, तो जानकारी मिली कि करीब 4 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह हुआ था। उनका 3 साल का एक बच्चा है और शीतल 8 माह की गर्भवती थी। बसंत अक्सर किसी न किसी बात पर उसके साथ झगड़ा करते हुए उसे प्रताड़ित करता था।

Next Story
null