
सीतापुर। सीतापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पड़ोसी महिला के बहकावे में आकर मायके चली गई पत्नी, तो सिरफिरे पति ने डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मायके जाने से नाराज पति अपनी पत्नी को डंडे से तब तक पिटता रहा जब तक उसकी मौत नही हो गई।
इस घटना की सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि, मृतिका गर्भवती थी और सात माह का मासूम गर्भ में था। पति ने पिटाई के दौरान उसने पेट मे पल रहे बच्चे की दुहाई देते हुए पति से जान की भीख मांगती रही। लेकिन पति का दिल नही पसीजा और सिरफिरे पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जजगा कठरापारा निवासी 30 वर्षीय राजू दास आ बन्नू दास घर मे किराने की दुकान चलाता है। उसके इस काम मे उसकी पत्नी मनबसिया माझी भी हाथ बंटाया करती थी, जिससे उसने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद भी नशे का आदी राजू नशे में आकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था।
गौरतलब है कि, घटना के दिन राजू दास किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। जब वो वापस घर आया तो उसकी पत्नी घर मे नही थी और घर का दरवाजा भी आगे पीछे से खुला हुआ था। आसपास पता लगाने के बाद पता चला कि, पड़ोसी महिला के बहकावे में आकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। दरअसल, राजू का अपने पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी से अनबन हो गया था। जिसकी वजह से जब भी राजू कही बाहर जाता पड़ोस की महिला आकर उसकी पत्नी को बहका देती थी। जिसके बाद राजू की पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली जाती थी। घटना के दिन भी यही हुआ था, पड़ोसी महिला के बहकावे में आकर राजू की पत्नी मनबसिया माझी अपने मायके कोट रनईटिकरा चली गई थी।





