छत्तीसगढ़

प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या, बिलासपुर में पति ने खेला खूनी खेल

Nil dhankar
11 Dec 2025 1:47 PM IST
प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या, बिलासपुर में पति ने खेला खूनी खेल
x
छग

बिलासपुर। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है, जहां 10 दिसंबर की रात विवाद के बाद पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर सब्बल से वार कर उसे मार डाला। वारदात के बाद पति फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम लोफंदी निवासी संतोषी केंवट (30) की शादी 6-7 साल पहले तखतपुर के खपरी के रहने वाले जितेंद्र केंवट के साथ हुई थी। उनकी एक 5 साल की बेटी है। उसकी पत्नी गर्भवती हो गई, जिसके कारण वो दो महीने से अपने ससुराल लोफंदी में रह रहा था। जितेंद्र अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था, जिसके चलते उनके बीच आए दिन विवाद होता था। 10 दिसंबर की रात दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे।

वहीं, सास-ससुर, साली और अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। करीब 12.30 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान जितेंद्र ने अपनी पत्नी पर सब्बल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Next Story
null