छत्तीसगढ़

राजनांदगांव के प्रशांत तिवारी ने जीता स्टेट बार काउंसिल चुनाव

Nilmani Pal
21 Nov 2025 11:35 AM IST
राजनांदगांव के प्रशांत तिवारी ने जीता स्टेट बार काउंसिल चुनाव
x

राजनांदगांव। सीनियर अधिवक्ता प्रशांत प्रभात तिवारी ने स्टेट बार काउंसिल के प्रतिष्ठित चुनाव में जीत हासिल की है। उन्हें 20 नवंबर को निर्धारित मतों का कोटा पूरा करने के बाद निर्वाचित घोषित किया गया। यह लगातार दूसरी बार है जब वे राज्य विधिज्ञ (अधिवक्ता) परिषद में चुने गए हैं। इससे पहले वे स्टेट बार काउंसिल की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राज्य विधिज्ञ परिषद के 25 सदस्यों के लिए 30 सितंबर को मतदान हुआ था। इस चुनाव में प्रदेश भर से 105 अधिवक्ता सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था। मतगणना प्रक्रिया 13 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जो अभी भी जारी है।

नियमानुसार, निर्धारित कोटा प्राप्त करने वाले प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित किया जाता है। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से 13,000 से अधिक अधिवक्ताओं ने इस मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। राजनांदगांव जिले से प्रशांत प्रभात तिवारी के अलावा तीन अन्य अधिवक्ताओं ने भी नामांकन दाखिल किया था। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद जब द्वितीय वरीयता के मतों की गणना शुरू हुई, तो कम मत पाने वाले अधिवक्ताओं को दौड़ से बाहर किया जाने लगा।

Next Story
null