छत्तीसगढ़

सुबह 5 बजे से बिजली बंद, नेहरू नगर चांदनी चौक वाले गर्मी से परेशान

Nil dhankar
15 Jun 2025 8:24 AM IST
सुबह 5 बजे से बिजली बंद, नेहरू नगर चांदनी चौक वाले गर्मी से परेशान
x

रायपुर। नेहरू नगर चांदनी चौक के रामरामा पेट्रोल पंप के आसपास सुबह 5 बजे से बिजली बंद है। सुबह हल्की बारिश के बाद बिजली बंद हो गई थी जो सुबह 8 बजे तक चालू नहीं हो सही। CSEB के अधिकारियों से बात करने पर रटा रटाया जवाब मिला। मेन लाइन में फाल्ट है जबकि भूमिगत केबल होने के बाद आए दिन बिजली बंद होना आम बात है।

गर्मी उमस से लोग हलाकान हो रहे हैं। लाइन मेन से पूछने पर उनका कहना है कि भूमिगत केबल होने के कारण इंजिनियर ही फाल्ट को सही कर सकते हैं और अधिकारी फाल्ट खोजने में लगे हैं। राजधानी में बिजली व्यवस्था इतनी लचर है तो ग्रामीण क्षेत्रों में कोई देखने वाला नहीं होगा। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null