छत्तीसगढ़

मुर्गी फार्म के कर्मचारी की मौत, टाटा वाहन ने मारी ठोकर

Nilmani Pal
12 March 2023 3:04 AM GMT
मुर्गी फार्म के कर्मचारी की मौत, टाटा वाहन ने मारी ठोकर
x
छग बड़ा हादसा
दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत एक स्कूटर सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। स्कूटर सवार गनियारी स्थित मुर्गी फार्म में दाना डालकर भिलाई अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में CIMT कॉलेज के पास उसे एक मैजिक वाहन चालक ने टक्कर मार दी। भिलाई तीन पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

भिलाई तीन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय मोहम्मद हासिम छावनी कैंप 2 का रहने वाला है। गनियारी के पास मुर्गी फार्म में काम करता है। शाम 5.45 बजे के करीब वह घर लौट रहा था। इस दौरान CIMT कॉलेज के पास पहुंचते ही सोमनी से गनियारी की तरफ जा रहे टाटा मैजिक वाहन CG 07CC 2912 को विजय यादव पिता सुरेश कुमार यादव ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोहम्मद हासिम को काफी चोटें आई। उसे जब तक अस्पताल ले जाया गया उसकी मौत हो गई।

भिलाई तीन पुलिस ने आरोपी चालक विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर जामुल भिलाई का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटर और मैजिक वाहन दोनों को जब्त कर लिया है।


Next Story