छत्तीसगढ़

वांटेड नक्सलियों का पोस्टर लगाया गया, सूचना देने पर मिलेंगे ईनाम

Nil dhankar
17 Sept 2025 5:31 PM IST
वांटेड नक्सलियों का पोस्टर लगाया गया, सूचना देने पर मिलेंगे ईनाम
x
छग

कांकेर। पुलिस ने मोस्ट वांटेड नक्सलियों की तलाश तेज करते हुए उनकी तस्वीरों वाले बैनर गांव-गांव में लगाए हैं। अब पुलिस मोस्ट वांटेड नक्सलियों के फोटो के साथ बैनर और पोस्टर अंदरूनी इलाकों में लगा रही है। नक्सलियों का पता बताने वालों को इनाम देने की घोषणा भी की गई है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

बता दें कि नक्सल संगठन की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में दावा किया गया है कि संगठन सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने हथियार छोड़कर भविष्य में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मिलकर काम करने की बात कही है।

अभय ने केंद्र सरकार से एक महीने का समय और सीजफायर की मांग की है ताकि औपचारिक बातचीत शुरू की जा सके। इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि पत्र की सत्यता क्या है, इसकी जांच करानी पड़ेगी। नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा।

Next Story
null