छत्तीसगढ़
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 503 लीटर शराब जप्त, 44 आरोपी भेजे गए जेल
Shantanu Roy
9 Jun 2025 12:05 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 1 जून से 7 जून 2025 के मध्य विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार सख्त कार्रवाई की गई है। इस अभियान में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कुल 44 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं, जिनमें रिकॉर्ड 503 लीटर अवैध शराब की जप्ती की गई है। जब्त की गई शराब में कच्ची महुआ, देशी प्लेन और अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा शामिल है। पुलिस ने इन मामलों में 44 आरोपियों के विरुद्ध अजमानती अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया।
जहां से सभी को रिमांड पर भेजा गया। जिले के विभिन्न थानों द्वारा की गई इस कार्रवाई में थाना कोतवाली ने सबसे अधिक 8 प्रकरण, चक्रधरनगर ने 7, जबकि जूटमिल, छाल और खरसिया थाना पुलिस ने 5-5 प्रकरण दर्ज किए हैं। उल्लेखनीय है कि अब तक की स्थिति में थाना कोतरारोड पुलिस ने 4 प्रकरणों में सबसे अधिक 145 लीटर अवैध शराब जब्त कर अभियान में अग्रणी भूमिका निभाई है। एसपी रायगढ़ द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सख्त और सतत कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि इस अवैध गतिविधि पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके। पुलिस की इस लगातार सक्रियता से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है ।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





