छत्तीसगढ़

थानों में आज होली खेल रहे पुलिसकर्मी

Nilmani Pal
5 March 2026 1:05 PM IST
थानों में आज होली खेल रहे पुलिसकर्मी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दूसरे दिन आज पुलिसकर्मी होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। लगातार करीब 72 घंटे तक कानून-व्यवस्था की ड्यूटी संभालने के बाद जवानों ने थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ होली मना रहे हैं। ड्यूटी की थकान के बीच जवानों का होलियाना अंदाज देखने को मिला है।

रायगढ़ में होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मी होली मना रहे हैं। उर्दना स्थित पुलिस लाइन में जिले के पुरुष और महिला जवान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां होली और फिल्मी गीतों की धुन पर जवान जमकर थिरक रहे हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दे रहे हैं।

मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं। वहीं कलेक्टर भी पुलिस लाइन पहुंचते हैं, जहां पुलिसकर्मी उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है और जवान ड्यूटी के बीच त्योहार की खुशियां साझा कर रहे हैं।

बिलासपुर में पुलिस जवान परिवार के साथ होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिविल लाइन थाना परिसर में रंग और गुलाल उड़ाए जा रहे हैं। पूरा माहौल होली के रंग में सराबोर हो गया है। जवानों ने ‘बिजली खड़ी यहां’ और ‘माय नेम इज लखन’ जैसे गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं। परिवार के सदस्य भी इस उत्सव में शामिल हुए।


Next Story