छत्तीसगढ़

संपत्ति के भूख में खूनी खेल, बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट

Nilmani Pal
5 March 2026 12:48 PM IST
संपत्ति के भूख में खूनी खेल, बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट
x

मरवाही। घटना ग्राम कटरा के धनुहारीटोला की है। यहां 65 वर्षीय फूलमतिया बाई धनुहार की उनके बेटे दलबीर सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पैसे आए थे। आरोपी बेटा दलबीर सिंह उन पैसों और जमीन में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग कर रहा था।

मृतक महिला ने आवास के लिए आए पैसे देने से इनकार कर दिया और जमीन परिवार के सभी सदस्यों में बराबर बांटने की बात कही थी। इसी बात को लेकर बेटा नाराज था। वहीं होली के दिन शराब के नशे में मां-बेटे के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना देर रात की बताई जा रही है। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मरवाही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Next Story