छत्तीसगढ़

रायपुर में पुलिसकर्मी खेल रहे जमकर होली

Nil dhankar
5 March 2026 2:19 PM IST
रायपुर में पुलिसकर्मी खेल रहे जमकर होली
x

रायपुर। रायपुर में पुलिसकर्मी जमकर होली खेल रहे हैं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर डीएसपी नरेश पटेल ने फाग गाया और पुलिसकर्मी झूमते नजर आए। 72 घंटे ड्यूटी के बाद होली के दूसरे दिन जवान रंग गुलाल खेलकर खुशियां मना रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक ड्यूटी के बाद जवान थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ होली मना रहे हैं। रायपुर में डीएसपी नरेश पटेल ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फाग गया। इस दौरान जवान डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाकर थिरकते नजर आए।

बिलासपुर पुलिल लाइन थाने में भी पुलिसकर्मी जमकर झूमे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। रायगढ़ में जवान अपने साथियों को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां शेयर कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर ड्यूटी के बाद की राहत और त्योहार की खुशी साफ दिखाई दे रही है।

Next Story
null