छत्तीसगढ़

पुलिस ने महिला विधायक के पति के खिलाफ लिया एक्शन, FIR दर्ज

Nil dhankar
28 July 2024 5:41 PM IST
पुलिस ने महिला विधायक के पति के खिलाफ लिया एक्शन, FIR दर्ज
x
छग

बालोद balod news । संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा Sangeeta Sinha के पति एवं पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा पर मामला दर्ज किया गया है। गुरुर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज की है। पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा को गुरुर पुलिस ने विवेचना के दौरान सहयोग करने के लिए नोटिस भी जारी किया है।

chhattisgarh news बता दें कि पिछले दिनों गुरुर नगर में व्यापारियों द्वारा बनाए जा रहे व्यावसायिक काम्प्लेक्स को अवैध निर्माण का हवाला देते हुए प्रशासन द्वारा बुलडोजर से तोड़ा गया था। इसी दौरान भाजपा की एक महिला पार्षद से भी कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था।

इस मामले पर उप मुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से भाजपाइयों ने घटना की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने लॉ एण्ड आर्डर बिड़गने की स्तिथि में गुरुर टीआई को सस्पेंड कर दिया था। वहीं महिला पार्षद को घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज किया गया था। कुछ दिनों बाद अब उसी मामले में पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा सहित अन्य 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यानी अब तक कुल 8 लोगों के खिलाफ गुरुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story