छत्तीसगढ़

दारू पीने का अड्डा बना दिया पुलिस चौकी को, वीडियो वायरल

Nilmani Pal
21 Nov 2025 1:31 PM IST
दारू पीने का अड्डा बना दिया पुलिस चौकी को, वीडियो वायरल
x
छग

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मोपका पुलिस चौकी के एक कमरे में दो आरक्षक के शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि वीडियो शूट करते देख आरक्षक संतोष राठौर ने आपा खो दिया और युवक को जान से मारने की धमकी दे दी.

जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने अपने मोबाइल पर मोपका पुलिस चौकी में वीडियो शूट करना शुरू कर दिया. वह एक कमरे में जाता है, जहां पर दो आरक्षक साथ बैठकर जाम छलकाते हुए नजर आते हैं. जैसे ही दोनों आरक्षक युवक को वहां देखकर गुस्सा हो जाते है. इस दौरान आरक्षक संतोष राठौर ने कैमरा अपना आपा खो दिया, जिसके बाद वह युवक से हुज्जतबाजी कर दी जान से मारने की धमकी दी.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिये jantaserishta . com पर.

Next Story
null