छत्तीसगढ़

बरड़िया ज्वेलर्स गोलीकांड और डकैती प्रयास का पुलिस ने किया खुलासा

Nilmani Pal
23 Nov 2025 5:33 PM IST
बरड़िया ज्वेलर्स गोलीकांड और डकैती प्रयास का पुलिस ने किया खुलासा
x

धमतरी। बरड़िया ज्वेलर्स गोलीकांड एवं डकैती प्रयास का पुलिस ने खुलासा किया है. 13.05.2025 को रात्रि लगभग 20:30 बजे, रायपुर रोड, धमतरी स्थित बरड़िया ज्वेलर्स में 02 नकाबपोश व्यक्ति दुकान के अंदर घुसे। दुकान का शटर बंद कर संचालक भंवरलाल बरड़िया को पिस्टल दिखाकर डरा-धमकाते हुए लूट का प्रयास किया। इसी दौरान संचालक की पुत्री आवाज सुनकर दुकान में पहुंची, जिसे आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर घायल कर दिया और शटर खोलकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 123/25 धारा 331(8), 109(1), 3(5) BNS एवं 25, 27 Arms Act के तहत अपराध दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार स्वयं घटना स्थल पहुंचे तथा तत्काल विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

उनके मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली धमतरी की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। प्रारंभिक स्तर पर गहन प्रयास किए गए, परंतु ठोस सुराग नहीं मिल सका। बाद में विभिन्न व्यस्तताओं के बीच अनियमित रूप से प्रयास जारी रहे। इसके बाद प्रकरण का पुनः संपूर्ण विश्लेषण करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं सतत् मॉनिटरिंग की गई, जिसके परिणामस्वरूप टीमों ने नए सिरे से सुव्यवस्थित रणनीति बनाकर आरोपियों तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की।

तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुँची पुलिस टीमों ने घटना स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों सरहदी जिलों मुख्य मार्गों में लगे सैकड़ों CCTV फुटेज का सूक्ष्म अध्ययन किया।संदेही व्यक्तियों के फोटो/क्लिप circulated कर मुखबिर लगाए गए और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई।

● इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें -गोवा (महाराष्ट्र)नागपुर (महाराष्ट्र)रायगढ़ (छत्तीसगढ़)रवाना की गईं।

गिरफ्तारी की कार्यवाही

मुखबिर सूचना पर गोवा से भिंड (MP) भाग रहे आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुंअर सिंह बताया और दो अन्य साथियों के साथ वारदात करना कबूल किया।

दूसरी टीम ने रायगढ़ (छग) से संदेही को पकड़ा, जिसने अपना नाम अमरपाल बताया। उसने भी तीनों के शामिल होने की पुष्टि की। आरोपियों ने बताया कि तीनों जिला भिंड (म.प्र.) के निवासी हैं और ट्रक ड्राइवर के रूप में फ्लाई ऐश लेकर धमतरी आते-जाते थे। धमतरी में लगातार आवाजाही के कारण उन्होंने ज्वेलर्स दुकान को निशाने पर लिया और पूर्व-योजना के अनुसार घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए विभिन्न राज्यों में छिपते रहे तथा अपनी पहचान छुपाने के लिए बार-बार मोबाइल भी बदलते रहे एवं मोबाइल बंद करते रहे । वे मीडिया एवं सोशल मिडिया के माध्यम से मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस से बचने का प्रयास करते रहे। इसके बावजूद धमतरी पुलिस ने हार नहीं मानी और निरंतर तकनीकी व मानवीय संसाधनों के माध्यम से आरोपियों की पतासाजी जारी रखी। अंततः अथक प्रयासों से आरोपियों को गिरफ्तार कर जनता से किए गए अपने वादे को धमतरी पुलिस ने सफलतापूर्वक पूरा किया।

◆ आरोपी-

● (01) कुंअर सिंह भदोरिया, पिता रामकुमार भदोरिया

उम्र 31 वर्ष, निवासी इंगुरी, जिला भिंड (म.प्र.)

● (02) अमरपाल सिंह, पिता धर्मेंद्र सिंह

उम्र 30 वर्ष, निवासी मसूरी लहर, जिला भिंड (म.प्र.)

◆ जप्त मशरूका

01 नग एयर पिस्टल

एवं उनके छर्रे

बरड़िया ज्वेलर्स में हुई इस गंभीर घटना के दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार करने में धमतरी पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं साहसिक कार्यवाही सराहनीय रही है।


Next Story
null