छत्तीसगढ़

बेमेतरा में जुआ फड़ों पर पुलिस की रेड, दो जगहों से 8 जुआरी गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 Nov 2026 8:28 PM IST
बेमेतरा में जुआ फड़ों पर पुलिस की रेड, दो जगहों से 8 जुआरी गिरफ्तार
x
छग
Bemetara. बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ खण्डसरा पुलिस चौकी ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। पुलिस ने ग्राम अतरिया और खण्डसरा के बाजार चौक में जुआ खेल रहे कुल 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 2 हजार 70 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक सफेद रूमाल जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को प्रधान आरक्षक विजय साहू पुलिस स्टाफ के साथ जुर्म-जायरा पतासाजी और ग्राम भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अतरिया और खण्डसरा में कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गवाहों को साथ लेकर दोनों स्थानों पर अलग-अलग दबिश दी।

अतरिया में दुकान के पास चल रहा था जुआ
पहली कार्रवाई ग्राम अतरिया में रामचंद चतुर्वेदी की दुकान के पास की गई। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि दुकान के नजदीक कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने गवाह अजीत गोयल (32 वर्ष) और धनीराम यादव (29 वर्ष) को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। दुकान की लाइट के प्रकाश में चार लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके पर ही चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेदकुमार साहू (33 वर्ष), किशन यादव (32 वर्ष), बरसन मानिकपुरी (44 वर्ष) और दौलत साहू (34 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी ग्राम अतरिया के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों और जुआ फड़ से कुल 1250 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक सफेद रूमाल जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

खण्डसरा बाजार चौक में भी पुलिस की रेड
दूसरी कार्रवाई ग्राम खण्डसरा के बाजार चौक मंच के पास की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाजार चौक के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने गवाह हेमंत साहू (22 वर्ष) और लोकनाथ साहू (28 वर्ष) को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर चार लोग जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इनकी पहचान विकास साहू (28 वर्ष), अनिल रजक (25 वर्ष), बादल साहू (36 वर्ष) और पेखन रजक (23 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी ग्राम खण्डसरा के निवासी हैं। पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 820 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किए। चारों आरोपियों को भी मौके पर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

दो कार्रवाई में 8 आरोपी गिरफ्तार
खण्डसरा पुलिस ने दोनों स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतरिया से 1250 रुपये और खण्डसरा बाजार चौक से 820 रुपये जब्त किए गए। इस तरह कुल 2070 रुपये नकद और ताश की दो गड्डियां जब्त की गई हैं। इसके अलावा अतरिया की कार्रवाई में एक सफेद रूमाल भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विजय साहू सहित प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Next Story