छत्तीसगढ़

पुलिस अधिकारी पेश नहीं हुए कोर्ट में, गिरफ्तारी वारंट जारी

Nil dhankar
30 July 2024 11:46 AM IST
पुलिस अधिकारी पेश नहीं हुए कोर्ट में, गिरफ्तारी वारंट जारी
x
छग

दुर्ग durg news । पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गवाही के लिए अदालत में पेश नहीं होने वाले एक ASI के खिलाफ फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। न्यायालय ने ASI राजेंद्र देशमुख को 5 बार समन जारी किया, लेकिन वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। chhattisgarh

chhattisgarh news दुर्ग जिला न्यायालय में फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट की न्यायाधीश संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट एक नाबालिग के अपहरण और उससे छेड़छाड़ के मामले सुनवाई कर रही है। इस मामले में कृपाल नगर निवासी आरोपी सुखवंत सिंह और लक्ष्मी यादव को नाबालिग का अपहरण और उससे छेड़छाड़ और पॉस्को के मामले में पुलिस ने आरोपी बनाया है।

इस मामले में आरोपी सुखवंत सिंह छह महीने जेल सजा भी काट चुका है और जमानत पर है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने से कोर्ट ने मामले में गवाही के लिए दुर्ग पुलिस के ASI राजेंद्र देशमुख को गवाही के लिए पेश होने का समन जारी किया था।

Next Story