छत्तीसगढ़

CG BREAKING: बदमाश की मौत मामले में पुलिस अधिकारी और 2 जवान सस्पेंड

Nil dhankar
20 July 2024 1:34 PM IST
CG BREAKING: बदमाश की मौत मामले में पुलिस अधिकारी और 2 जवान सस्पेंड
x
छग

कोरबा korba news। पुलिस स्टडी Police Study में कुख्यात बदमाश सूरज हठथेल की मौत मामले में एसपी ने एक एसआई और दो सिपाही को निलंबित कर दिया है. Korba SP कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बीते दिनों पाली क्षेत्र में सूरज ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद फरार हो गया था. पुलिस ने उसे दर्री इलाके में पकड़ा और सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया था. chhattisgarh

chhattisgarh news सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूरज के खिलाफ कई आपराधिक मामले हैं. कुछ दिन पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर दर्री पुलिस ने पकड़कर सूरज को सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया. आज सुबह 5 बजकर 45 मिनट में सूरज को सिविल लाइन थाना पुलिस ने जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में एसपी ने कहा, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा. लापरवाही बरतने वाले दर्री थाने के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

Next Story