
x
छग
Surajpur. सूरजपुर। नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों एवं बदलाव को लेकर सूरजपुर पुलिस के द्वारा नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का आयोजन कोतवाली परिसर में किया गया है। गुरूवार, 27 नवम्बर 2025 को इस प्रदर्शनी का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री रामसेवक पैंकरा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी ने जायजा लिया और नवीन कानूनों, महिला और बाल संरक्षण, शून्य एफआईआर, ई-एफआईआर और प्रौद्योगिकी के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में आकर्षक डिस्पले के माध्यम से जानकारी देने पर प्रशंसा की। नवीन आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी में मंत्री सहित अन्य अतिथियों को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने न्याय प्रणाली में नवीन तकनीकी का समावेश, जनहितकारी एवं पारदर्शी न्याय व्यवस्था, त्वरित न्याय की अवधारण, नवीन तकनीक सुधारों, विभिन्न पोर्टल, बच्चों की सुरक्षा, ऑनलाईन चाईल्ड सेफ्टी मॉडयूल, सशक्त, अभिव्यक्ति, त्रिनयन, समाधान के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नवीन आपराधिक कानून न्याय प्रणाली को तेज, सरल और जनहितकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नए कानून दंड से न्याय की ओर की अवधारणा को मजबूत करते हैं और न्यायिक प्रक्रिया में मील का पत्थर साबित होंगे। कृषि मंत्री रामसेवक पैंकरा ने कहा कि नए प्रावधान महिलाओं और बच्चों को अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि नए कानून मजबूत पुलिसिंग के लिए जरूरी है, नए कानून में हुए बदलाव न्यायिक प्रक्रिया में सकारात्मक प्रभाव दिखा रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि यह पहल सराहनीय है, इन प्रदर्शनियों के माध्यम से, पुलिस जनता को नए कानूनों के प्रति जागरूक करने और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि न्याय प्रणाली अधिक कुशल और पारदर्शी बने। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि इस प्रदर्शनी में छात्रों, कानूनी पेशेवरों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं आमजनता को नए कानूनों के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस पहल से पुलिस और जनता के बीच तालमेल और विश्वास को और बढ़ाया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य छतीसगढ़ भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष स्वाती संत सिंह, नपा उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, दीपक गुप्ता, संजू सोनी, अजय अग्रवाल, अरविन्द मिश्रा, लक्ष्मण कसेरा सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





