छत्तीसगढ़
जुए फड़ पर पुलिस का सर्जिकल एक्शन, 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
Shantanu Roy
10 April 2026 9:59 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने सिहावा चौक क्षेत्र में स्थित पुराने ट्रक यूनियन कार्यालय के पास जुए के फड़ पर सर्जिकल कार्रवाई करते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कुल 83,216 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिहावा चौक क्षेत्र में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं और बड़ी रकम का दांव लगाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी कोतवाली की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद लोग जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने घेराबंदी कर 5 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने जुआ खेलने की बात स्वीकार की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10,000 रुपये), 5 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 70,000 रुपये), 3,216 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 83,216 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में लक्की सिंग भुराणी (20 वर्ष), पवन साहू (50 वर्ष), आरिन वर्मा उर्फ कोमल वर्मा (25 वर्ष), शेख आसिफ (52 वर्ष) और अफसर खान (54 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी धमतरी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धमतरी पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी जुआ, सट्टा या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हों तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और अपराध पर रोक लगाई जा सके। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsधमतरीजुआपुलिस कार्रवाईसिटी कोतवालीसिहावा चौकजुआ फड़गिरफ्तार5 जुआरीकाट पत्तीताश पत्तीछत्तीसगढ़अवैध गतिविधिजब्तीमोबाइलमोटरसाइकिलनकदी83 हजारछापाजीरो टॉलरेंसजुआ प्रतिषेध अधिनियमअपराधट्रक यूनियनस्टेशन पारारिसाईपाराजालमपुर वार्डअफसर खानपवन साहूआरिन वर्माशेख आसिफलक्की सिंगपुलिस टीममुखबिर सूचनाअवैध जुआसर्जिकल एक्शनधमतरी न्यूजDhamtarigamblingpolice actionCity KotwaliSihawa Chowkgambling denarrested5 gamblersplaying cardsChhattisgarhillegal activityseizuremobilemotorcyclecash83 thousandraidzero tolerancegambling prohibition actcrimetruck unionstation paraRisaiparaJalampur wardAfsar KhanPawan SahuArin VermaSheikh AsifLucky Singhpolice teaminformer informationillegal gamblingsurgical actionDhamtari news
Next Story





