छत्तीसगढ़

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
10 March 2026 3:38 PM IST
ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
x
छग

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पुसौर, थाना छाल, चौकी खरसिया तथा थाना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने कुल पांच आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब एवं देशी मदिरा सहित लगभग 59 लीटर शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

कोतवाली पुलिस की टाउन पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर सूचना पर अक्षय कुमार सारथी उर्फ मोन्टी (25 वर्ष) पिता अमृतलाल सारथी निवासी चांदनी चौक रायगढ़ को एक्टिवा क्रमांक CG 13 AH 8083 में अवैध शराब रखकर बिक्री ले जाते समय तुलसी होटल बड़पारा फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर पकड़ा गया । आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन/मशाला शराब (लगभग 7.200 बल्क लीटर) शराब बरामद की गई जिसकी कीमत लगभग 3400 रुपये आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।

पुसौर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरपाली गौठान क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान रजनी भारती (34 वर्ष) पति स्व. सुरेश भारती निवासी ग्राम बरपाली थाना पुसौर को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से दो जरीकेन में भरी करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 3000 रुपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हरीमति भारती (40 वर्ष) पति स्व. रथराम भारती निवासी ग्राम बरपाली थाना पुसौर को भी पकड़ा, जिसके कब्जे से दो जरीकेन में भरी करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 3000 रुपये बरामद की गई। आरोपी महिला के विरुद्ध भी धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

छाल पुलिस द्वारा जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान ग्राम गलीमार में मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने चक्रदयाल चौहान (36 वर्ष) निवासी गलीमार थाना छाल को पकड़कर उसके कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी 25 लीटर कच्ची महुआ शराब (15 लीटर व 10 लीटर) कीमती लगभग 2500 रुपये बरामद की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चौकी खरसिया पुलिस द्वारा पुरानी मटखनवापार खरसिया क्षेत्र में शराब रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान गौरी बाई केंवट पति सुखदेव केंवट निवासी पुरानी बस्ती को अवैध महुआ शराब ले जाते पकड़ा गया। आरोपी महिला के कब्जे से लगभग 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Next Story
null