छत्तीसगढ़
मोहबा बाजार में शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 May 2026 11:38 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध नशीले पदार्थों और शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आमानाका पुलिस ने मोहबा बाजार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मोहबा बाजार के पास एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है।
सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस ने तत्काल गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुशवाहा (उम्र 32 वर्ष), निवासी वीर शिवाजी नगर, डबरापारा, आमानाका के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक थैला बरामद किया गया, जिसमें 32 पौवा “सेरा” देशी मदिरा शराब (कुल 5760 मिलीलीटर) पाई गई। इसके अलावा बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नकद भी जब्त किए गए। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 3500 रुपये आंकी गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के पास शराब बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। इस पर पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब और नकदी जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही धारा 94 BNSS के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायपुर पुलिस कार्रवाईआमानाका थानाअवैध शराब बिक्रीमोहबा बाजारदेशी शराब जब्तआरोपी गिरफ्तारछत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियमनशा विरोधी अभियानRaipur Police actionAmanaka police stationillegal liquor saleMohaba marketcountry liquor seizedaccused arrestedChhattisgarh Excise Actanti-drug campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





