छत्तीसगढ़

नकली पिस्टल से खौफ पैदा करने वाले युवकों पर शिकंजा, पुलिस ने रीलबाजी का भूत उतारा

Nil dhankar
13 Feb 2026 8:48 AM IST
नकली पिस्टल से खौफ पैदा करने वाले युवकों पर शिकंजा, पुलिस ने रीलबाजी का भूत उतारा
x
छग

दुर्ग। नकली पिस्टल से फायरिंग कर रौब जमाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उन्हें उठक-बैठक भी करवाई। इस दौरान तीनों आरोपियों ने माफी मांगते हुए कहा कि वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। गुरुवार को पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन में बैठकर नकली पिस्टल लहराकर आम लोगों में भय का माहौल बनाने वाले तीनों रीलबाजों को पकड़ लिया। घटना में इस्तेमाल नकली पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है।

इंस्टाग्राम पर वायरल इस रील में तीन युवक वाहन में बैठकर नकली पिस्टल लहराते हुए फोटो और वीडियो बनाते नजर आ रहे थे। वीडियो में सार्वजनिक स्थान पर हथियार दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया था।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी स्टेशन रोड क्षेत्र के सुमित बाजार के पास वाहन से उतरकर नकली पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया गया था।

Next Story
null