छत्तीसगढ़

पुलिस ने महुआ शराब बेच रहे कोचिया को रंगे हाथ पकड़ा

Nil dhankar
27 Jun 2026 4:36 PM IST
पुलिस ने महुआ शराब बेच रहे कोचिया को रंगे हाथ पकड़ा
x

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिलेभर में संचालित "ऑपरेशन आघात" के तहत अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में तमनार पुलिस ने ग्राम बेलजोर में दबिश देकर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी तमनार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बेलजोर निवासी अनंतराम भुईहर अपने मकान बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर शराब पी रहे कुछ लोग मौके से भाग निकले।

मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनंतराम भुईहर पिता स्व. लक्ष्मण भुईहर, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम बेलजोर, थाना तमनार* बताया तथा अवैध महुआ शराब रखना एवं बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,000 है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बनारसीलाल सिदार एवं आरक्षक रंजीत भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Story