छत्तीसगढ़

Amity विश्वविद्यालय में पुलिस बुलाई गई, आ रही बड़ी खबर

Nilmani Pal
1 Sept 2025 1:41 PM IST
Amity विश्वविद्यालय में पुलिस बुलाई गई, आ रही बड़ी खबर
x

रायपुर। राजधानी से सटे खरोरा स्थित अमेटी विश्वविद्यालय में शिक्षक और छात्रों को क्लास रूम में बंद कर रखे जाने की खबर है। रोज की तरह सोमवार सुबह 9 बजे नियमित रूप से कक्षाएं शुरू होने के घंटे भर बाद एकाएक सभी क्लास रूम को बाहर से बंद कर दिया गया।

सभी को यह बताया गया कि बाहर कोई प्रोटेस्ट होने की वजह से सुरक्षा कारणों से बंद किया गया है। यह विरोध विश्वविद्यालय परिसर में किसी छात्र की खुदकुशी करने की जांच की मांग को लेकर किया जा रहा था। इस संबंध में खरोरा पुलिस को सूचना दी गई है, इसे लेकर पालक कुछ बता नहीं पा रहे हैं।और खरोरा टीआई का फोन नो रिप्लाई मोड़ में है।

Next Story
null