छत्तीसगढ़

भटगांव में पुलिस सहायता केंद्र खुली, ग्रामीणों को मिलेगी त्वरित पुलिस सुविधा

Nilmani Pal
3 March 2026 4:42 PM IST
भटगांव में पुलिस सहायता केंद्र खुली, ग्रामीणों को मिलेगी त्वरित पुलिस सुविधा
x

धमतरी। एसपी के निर्देशन में रूद्री क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटगांव में आमजन की सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता एवं पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) द्वारा फीता काटकर पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी तथा किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीणों को तत्काल एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ग्राम भटगांव में महिला कमांडो दल का गठन भी किया गया। यह महिला कमांडो दल क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता अभियान, सामाजिक अपराधों की रोकथाम तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

साथ ही नवगठित महिला कमांडो दल को आवश्यक सुरक्षा किट का वितरण भी किया गया, जिससे वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। पुलिस का सतत प्रयास है कि ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी, संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण निर्मित हो। पुलिस सहायता केंद्र एवं महिला कमांडो दल की स्थापना इसी उद्देश्य की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, जनपद सदस्य, पंचगण, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष, थाना प्रभारी रूद्री सहित अन्य पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Story
null