छत्तीसगढ़
रायपुर पहुंचे PMO राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह बुद्धिजीवी सम्मलेन में हुए शामिल
Nilmani Pal
1 May 2025 4:00 PM IST

x
रायपुर। स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में माननीय केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर जितेंद्र सिंह का भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता , जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, स्वागत समिति सदस्य आकाश विग ने आत्मीय स्वागत किया।
बता दें कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज वाजपेयी सभागार में बुद्धिजीवी सम्मलेन को संबोधित किया। यह सम्मेलन वक़्फ़ संशोधित अधिनियम 2025 के संबंध में आयोजित हुई। छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष और वक़्फ़ सुधार जनजागरण अभियान समिति के संयोजक डॉ. सलीम राज ने एक दिन पहले मीडिया को जानकारी दी थी।
Next Story





