
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में देश की जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनता को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही पीएम मोदी, ऑपरेशन सिंदूर, GST बचत उत्सव, एक पेड़ मां के नाम अभियान समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ का भी जिक्र किया।
मन की बात के 127वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि, “छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गार्बेज कैफ़े चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफ़े हैं जहां प्लास्टिक कचरे के बदले आपको भरपेट खाना मिलता है। अगर कोई एक किलो से ज़्यादा प्लास्टिक लाता है, तो उसे दोपहर या रात का खाना दिया जाता है और आधा किलो प्लास्टिक के बदले उसे नाश्ता मिलता है। ये कैफ़े अंबिकापुर नगर निगम द्वारा चलाए जाते हैं।”





