छत्तीसगढ़
पीएम जनमन योजना: ग्राम देवसरा में 100 सीटर बालिका छात्रावास का भूमिपूजन
Shantanu Roy
19 Dec 2025 9:40 PM IST

x
छग
Pandaria. पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत ग्राम देवसरा में 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, अध्यापकगण और छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी महत्व का कदम बताया। विधायक भावना बोहरा ने जानकारी दी कि लगभग ₹2.75 करोड़ की स्वीकृत राशि से निर्मित होने वाला यह बालिका छात्रावास क्षेत्र की बेटियों के लिए शिक्षा को सुलभ बनाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रावास के निर्माण से दूर-दराज के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण में रहकर पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्कूल और कॉलेज स्तर पर छात्राओं की उपस्थिति और शैक्षणिक निरंतरता बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी बेटी की पढ़ाई केवल संसाधनों या आवागमन की कमी के कारण न रुके। यह छात्रावास न केवल शिक्षा की सुविधा देगा, बल्कि बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और समग्र विकास को भी सुनिश्चित करेगा। विधायक ने इसे बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस पहल बताया। विधायक भावना बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया और बुनियादी ढांचे के विकास पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। बेटियों की शिक्षा, सुविधाओं के विस्तार और सुगम आवागमन को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य के साथ विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें और इस छात्रावास का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव होती हैं। छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं के लिए बेहतर आवास, भोजन, स्वच्छता और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने छात्रावास निर्माण को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और विधायक के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विधायक भावना बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और भी विकासात्मक कार्य किए जाएंगे।
Tagsपंडरियाभावना बोहरापीएम जनमन योजनाबालिका छात्रावासदेवसरा100 सीटर छात्रावास₹2.75 करोड़बालिका शिक्षामहिला सशक्तिकरणग्रामीण विकासशिक्षा सुविधाएंसुरक्षाआत्मनिर्भर भविष्यPandariyaBhavana BohraPM Janman YojanaGirls HostelDevsara100 seater hostel₹2.75 croregirl educationwomen empowermentrural developmenteducation facilitiessecurityself-reliant futureछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





