भारत

खुद को उतारा मौत के घाट....कहा था- NASA वाली गर्लफ्रेंड के पास जाना है

jantaserishta.com
19 Dec 2025 6:00 PM IST
खुद को उतारा मौत के घाट....कहा था- NASA वाली गर्लफ्रेंड के पास जाना है
x
जानें पूरा मामला.
भोपाल: भोपाल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली. यह घटना कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके की है. गुरुवार रात यहां रहने वाले 45 साल के आयुष मेहता ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार आयुष मेहता ने एमबीए की पढ़ाई की थी. आत्महत्या से पहले उसने अपनी मां से कहा था कि उसे अमेरिका लेकर चलें, क्योंकि वहां नासा में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है. पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि आयुष मानसिक रूप से अस्वस्थ था और कई सालों से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था.
बता दें, नासा संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकारी एजेंसी है. इसका पूरा नाम नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन है. नासा अंतरिक्ष की खोज, नई अंतरिक्ष तकनीक, पृथ्वी और अंतरिक्ष विज्ञान तथा हवाई उड़ानों से जुड़े शोध का काम करता है. इसका उद्देश्य नई खोजों के जरिए दुनिया को प्रेरित करना और विज्ञान को आगे बढ़ाना है.
आयुष के पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है. पिछले कई वर्षों से भोपाल के अलग अलग मनोचिकित्सकों के यहां उसका इलाज चल रहा था. पुलिस ने बताया कि यह पहली बार नहीं था जब उसने ऐसा कदम उठाया. इससे पहले भी वह एक बार अपना गला रेत चुका था, लेकिन समय रहते अस्पताल पहुंचने पर उसकी जान बच गई थी.
इन दिनों मनीष नाम का युवक आयुष का केयरटेकर था. पुलिस को दिए बयान में केयरटेकर मनीष ने बताया कि आयुष कई बार अपनी मां के साथ मारपीट भी कर चुका था. मानसिक संतुलन बिगड़ने की वजह से उसका व्यवहार अजीब हो गया था. वह बार बार यही कहता था कि उसे अमेरिका ले जाया जाए, क्योंकि वहां नासा में उसकी गर्लफ्रेंड काम करती है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null