छत्तीसगढ़

प्लेसमेंट कैम्प 19 जनवरी को, रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

Nil dhankar
16 Jan 2026 8:44 AM IST
प्लेसमेंट कैम्प 19 जनवरी को, रोजगार पाने का सुनहरा अवसर
x

दंतेवाड़ा। कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दंतेवाड़ा में 19 जनवरी 2026 प्रातः 11 बजे से शाम 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प हेतु आरसीसी एंड एसोसिएट दंतेवाड़ा में ऑडिट असिस्टेंट 02, रिसेप्शनिस्ट 01 पद की शक्तियां प्राप्त हुई है।

इच्छुक आवेदक, आवेदिका प्रातः 11 से 04 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ बायोडाटा (रिज्यूम) सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।

समावेशी शिक्षा के तहत फिजियो व स्पीच थैरेपिस्ट पदों पर भर्ती

भारत शासन की महत्वाकांक्षी योजना समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला एवं विकासखंड स्तर पर संसाधन स्त्रोत केंद्रों की स्थापना की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा ने बताया कि इन संसाधन स्त्रोत केंद्रों में 01 फिजियो थैरेपिस्ट एवं 01 स्पीच थैरेपिस्ट के पदों पर 31 मार्च 2026 तक कार्य हेतु नियुक्ति की जानी है। उक्त पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में इच्छुक अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइटwww.mahasamund.gov.inपर विस्तृत जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं।


Next Story
null