
x
महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 471.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 606.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 589.4 मिलीमीटर, महासमुंद में 445.9 मिलीमीटर, बसना में 429.0 मिलीमीटर, बागबाहरा में 402.6 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 358.2 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 23 जुलाई को 18.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
जिले के तहसीलवार वर्षा में बसना तहसील में 30.4 मिलीमीटर, पिथौरा में 18.9 मिलीमीटर, बागबाहरा में 17.3 मिलीमीटर, सरायपाली में 15.6 मिलीमीटर, कोमाखान तहसील में 14.8 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 14.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Next Story





