छत्तीसगढ़

PIB अफसर और सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकार मिले CM साय से

Nilmani Pal
12 Feb 2026 4:26 PM IST
PIB अफसर और सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकार मिले CM साय से
x

रायपुर। CM साय से PIB अफसर और सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकार मिले। सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा, आज मुख्यमंत्री निवास में पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के अधिकारियों एवं सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय भेंट हुई।

इस अवसर पर प्रदेश के विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी प्रसार और ‘विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़’ के हमारे संकल्प पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2025-30 तथा बस्तर में उभरती पर्यटन की नई संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। सिक्किम से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ सांस्कृतिक संदर्भों में संवाद भी सुखद रहा।

राज्यों के बीच ऐसे संवाद व अनुभवों का आदान-प्रदान सुशासन को सशक्त बनाता है। मुझे विश्वास है कि यह सकारात्मक संवाद छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को देशभर में और व्यापक रूप से पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Next Story
null