छत्तीसगढ़

तलाकशुदा महिला का दैहिक शोषण, पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज

Nil dhankar
22 Nov 2025 11:34 AM IST
तलाकशुदा महिला का दैहिक शोषण, पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज
x
छग

कोरबा. जिला पुलिस बल में पदस्थ आरक्षक पर महिला ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यातायात में पदस्थ आरक्षक पवन चंद्रा पर महिला ने बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है.

बताया जाता है कि महिला पूर्व में अपने पति से तलाक ले चुकी थी और इस बीच वह पवन के संपर्क में आयी थी और पवन महिला को घुमाने के बहाने बाहर ले जाता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया था. पवन पूर्व से शादीशुदा है,

बताया जाता है कि महिला नेपिछले दिनों पवन पर शादी का दबाव बनायी थी जब पवन शादी से मुकर गया तो महिला ने इस मामले की लिखित शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की. पुलिस ने मामले में आरक्षक पवन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है.

Next Story
null