छत्तीसगढ़

भजन गायक बने विधायक को सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

Nil dhankar
11 Aug 2025 3:00 PM IST
भजन गायक बने विधायक को सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
x

बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने श्रद्धालुओं को राम भजन गाकर सुनाया। उन्होंने 'भज ले राम-राम' और 'श्रीराम जानकी बैठें हैं मेरे सीने में' धुन पर भजन गाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विधायक का गाना गाते हुए वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, सरकंडा के चिंगरापारा में मुस्लिम युवक के सहयोग से शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया है। शनिवार (9 अगस्त) को प्राणप्रतिष्ठा समारोह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भजन और भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें MLA शुक्ला भी शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने भजन गाकर भक्ति का माहौल बनाया।

चिंगराजपारा स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर की करीब 20 साल पुरानी है। यह मंदिर अधूरा बना था। जिसमें लोग पूजा-अर्चना कर रहे थे। लेकिन, मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हो सका था। इस अधूरे मंदिर का निर्माण पूरा कराने के लिए मोहल्ले के मुस्लिम युवक मुर्सरफ खान ने अहम भूमिका निभाईञ उन्होंने मंदिर निर्माण और मूर्ति स्थापना के लिए हिंदू समुदाय के लोगों से संपर्क किया, जिसके बाद संसाधन जुटाना शुरू कर दिया।

वार्ड पार्षद रेखा सूर्यवंशी के साथ मिलकर उसने आर्थिक सहयोग जुटाकर मंदिर निर्माण का काम पूरा किया।

Next Story
null