छत्तीसगढ़
समस्या एवं मांगों को लेकर जनदर्शन में पहुंचे लोग, कलेक्टर से की चर्चा
Shantanu Roy
24 Jun 2025 8:01 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टर कक्ष के बाहर प्रतीक्षा कक्ष में आज जनदर्शन लिए। इस दौरान उन्होंने जिले भर से अपनी मांग, शिकायत एवं समस्याओं के लेकर पहुंचे लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनदर्शन में ग्राम धनागर निवासी भुनेश्वरी सिदार राशन कार्ड सहित अन्य मांग को लेकर जनदर्शन में पहुची थी। उन्होंने बताया कि पति के देहांत पश्चात रोजी-मजदूरी कर एक वर्षीय पुत्र का पालन-पोषण कर रही हूं। आय का कोई और साधन नहीं है, जिससे आर्थिक एवं मानसिक स्थिति से जुझना पड़ रहा है। वही आधार एवं आयुष्मान कार्ड नही होने से उन्हे चिकित्सा संबंधी लाभ भी नही मिल पा रहा है। जिससे भरण पोषण के साथ चिकित्सा सुविधाओं से वंचित होने से कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने बीपीएल कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवाने का आग्रह किया। रायगढ़ के बजरंग पारा निवासी नागेश्वर यादव आज अपनी आर्थिक समस्या के समाधान की मांग को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि घर का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन किया था, जिसका निराकरण अभी तक नहीं हुआ है। गत वर्ष बारिश में मकान टूटने के कारण उनके पूरे परिवार को एक कमरे में रहना पड़ है। वही पट्टा नहीं होने से आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जनपद पंचायत खरसिया के ठुसेकेला के ग्रामवासी गांव के विकास एवं जनसुविधा हेतु निर्माण स्वीकृति की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम में नया पंचायत, पीडीएस भवन, स्वागत द्वार एवं संतोष सारथी मोहल्ला में सीसी रोड़ की आवश्यकता है। इसी प्रकार जनपद पंचायत धरमजगढ़ के ग्राम पंचायत रतनपुर के ग्रामीण निर्माण स्वीकृति की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत में सीसी रोड, हायर सेकेण्डरी स्कूल में बाउड्रीवाल एवं नाली निर्माण की आवश्यकता है। उन्होंने ग्राम के विकास को ध्यान में रखकर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। रायगढ़ के सम्राट यादव अपने स्कूल में प्रवेश के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आठवीं तक निजी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम में पढऩे के पश्चात नवमीं हेतु आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढऩे के लिए प्रयासरत है, लेकिन प्रवेश नहीं हो पाया।
उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण वह निजी विद्यालय में नही पढ़ सकता, साथ ही प्रवेश में विलंब होने से पढ़ाई का नुकसान हो रहा है, उन्होंने प्रवेश दिलाने हेतु आग्रह किया। ग्राम छोटे डुमरपाली निवासी दिव्यांग नरेश भारद्वाज ट्रायसाइकिल की मांग को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह एक पैर से 80 प्रतिशत तक दिव्यांग है, जिससे चलने-फिरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, उन्होंने ट्रायसाइकल प्रदान करने का आग्रह किया। इसी प्रकार रायगढ़ निवासी त्रिलोचन बेक दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने एवं ट्रायसाइकल की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दोनों पैर एवं कुल्हे में गंभीर चोट आने से वे चलने-फिरने मेें असमर्थ है। उन्होंने दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं ट्रायसाइकल प्रदाय कराने हेतु आग्रह किया। जनपद पंचायत खरसिया के छोटे पंडरमुड़ा निवासी श्याम लाल वृद्धा पेंशन की मांग को लेकर पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि वे बुजुर्ग हो चुके है, जिससेे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने वृद्धा पेंशन योजना का लाभ प्रदाय कराने का आग्रह किया।इसी तरह पटेलपाली निवासी पुष्पा गुप्ता ने कहा कि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु आग्रह किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





