छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना से छत्तीसगढ़ के लोगों को फायदा होगा : सीएम साय

Nilmani Pal
5 Jun 2025 1:53 PM IST
जातिगत जनगणना से छत्तीसगढ़ के लोगों को फायदा होगा : सीएम साय
x

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा गुणवत्ता अभियान शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसके तहत सभी मंत्री, विधायक, एसपी, कलेक्टर फिर से स्कूलों में जाएंगे औचक निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही क्लास लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास करेंगे।

इसके साथ ही सीएम साय ने कहा है कि, रमन सरकार में भी ऐसा अभियान चलाया था। वहीं एक बार फिर शिक्षा गुणवत्ता सुधारने अभियान चलाया जाएगा। वहीं उन्होंने युक्तिकरण को लेकर कहा कि, युक्तियुक्तकरण से शिक्षकों की असमानता दूर होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है।

इसी के साथ ही जातिगत जनगणना को लेकर सीएम साय का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हमेशा राजनीति की। उनकी कथनी और करनी में अंतर रहा। उन्होंने जातिगत जनगणना की बात तो की, लेकिन करा नहीं पाई। सीएम साय ने अपने बयान में आगे कहा कि, पीएम मोदी अब इसे कराने जा रहे हैं, इससे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी फायदा होगा। वहीं किस जाति के कितने लोग हैं यह आंकड़ा सामने आएगा और उसी के अनुसार उनका विकास भी होगा।

Next Story
null