छत्तीसगढ़
लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं : CM विष्णुदेव साय
Nil dhankar
11 July 2025 3:25 PM IST

x
रायपुर। 22 इनामी नक्सलियों के सरेंडर पर सीएम साय का बयान आया है, उन्होंने कहा, लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं। नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के 22 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे।
हमारी सरकार में अब तक 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सकारात्मकता का प्रमाण है। 'नियद नेल्लानार' जैसी योजनाओं ने विश्वास जगाया है, लोग हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनरुत्थान हेतु हम पूर्णतः संकल्पित हैं। डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Next Story





