छत्तीसगढ़

अवैध रूप से प्रदेश में रह रहे लोग छत्तीसगढ़ छोड़ दे! गृहमंत्री का बड़ा बयान

Nil dhankar
10 May 2025 3:41 PM IST
अवैध रूप से प्रदेश में रह रहे लोग छत्तीसगढ़ छोड़ दे! गृहमंत्री का बड़ा बयान
x

रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, अवैध प्रवासियों के खिलाफ हमने करवाई की है, अब और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से प्रदेश में रह रहे लोग छत्तीसगढ़ छोड़ दे! इस बीच आज पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र के सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। राष्ट्रीय विषय है सबको पालन भी करना चाहिए।

पाकिस्तान की ओर से भारत में किए गए हमलों को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान ड्रोन से हमला कर रहा है। यह भारतीय सेना की खूबी है कि भारतीय सेना ने हवा में ही मिसाइल और ड्रोन नष्ट किए है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समझ लें, अन्यथा अंतिम निर्णय होगा।

बौखलाए पाकिस्तान की ओर से सायबर अटैक की आशंका जताई जा रही है। इससे निपटने के लिए आज राज्य गृह विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से सरकारी संस्थानों पर सायबर अटैक होता है तो हमारी संस्थाएं इसके लिए तैयार है। हम मुस्तैदी के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। आज इस विषय पर कुछ दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे।


Next Story
null