छत्तीसगढ़

रायपुर शहर में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान, इन जिलों का भी हाल जान लें

Nil dhankar
26 Dec 2025 7:59 AM IST
रायपुर शहर में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान, इन जिलों का भी हाल जान लें
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई ऐसे जिले हैं, जहां कोहरा छाए रहने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेशभर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चली और अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। साथ ही, उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।


Next Story
null