छत्तीसगढ़

स्कार्फ बांधकर स्कूटी चलाने पर जुर्माने की कार्रवाई, दुर्ग पुलिस ने काटा चालान

Nilmani Pal
15 Jun 2025 10:13 AM IST
स्कार्फ बांधकर स्कूटी चलाने पर जुर्माने की कार्रवाई, दुर्ग पुलिस ने काटा चालान
x

दुर्ग। यातायात पुलिस द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु *"ऑपरेशन सुरक्षा"* अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना और सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही निरंतर किया जा रहा है।

हाल ही में यातायात पुलिस द्वारा दुर्ग-भिलाई के विशेष जगह पर पॉइंट लगाकर पुलिस विभाग के महिला अधिकारी कर्मचारी द्वारा ऐसे महिला वाहन चालक जो दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण नहीं किये थे, सकर्फ बाँध कर वाहन चालान कर रहे थे।

दो पहिया वाहन में तीन सवारी चल रहे उन पर मोटर विकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी, जिसमें कल दिनांक को बिना हेलमेट 53 एवं 36 दो पहिया में तीन सवारी कुल 89 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी। यह कार्यवाही भविष्य में निरंतर जारी रहेगा।

Next Story
null