छत्तीसगढ़

पटवारी निलंबित, मुख्यालय से लगातार थे अनुपस्थित

Nilmani Pal
27 March 2026 5:14 PM IST
पटवारी निलंबित, मुख्यालय से लगातार थे अनुपस्थित
x
छग

बलौदाबाजार। बिना सूचना के मुख्यालय से एक माह से अधिक समय से लगातार अनुपस्थित रहने वाले पटवारी को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राजस्व अनुभाग सिमगा अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 26 ग्राम धोधा के पटवारी चंद्रप्रकाश 20 फरवरी 2026 से बिना सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित है।

अनुपस्थिति के कारण अनेक महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो रही है। पटवारी के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के प्रतिकूल मानते हुए एसडीएम सिमगा द्वारा पटवारी चंद्रप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सिमगा नियत किया गया है। इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Next Story