छत्तीसगढ़
पटवारी सस्पेंड, शासकीय कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप
Nil dhankar
19 Sept 2024 6:43 AM IST

x
छग
कोरबा korba news। कलेक्टर अजीत वसंत ने भैंसमा तहसील के पटवारी हल्का नंबर 11 कोरकोमा के पटवारी विमल सिंह को निलंबित कर दिया है। शासकीय कार्य में उदासीनता व लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। collector ajit vasant
संतोषजनक जवाब नहीं देने पर शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता व घोर लापरवाही को छत्तीसगढ़ सिविल आचरण नियम का उल्लंघन मानते हुए कलेक्टर ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनकी ड्यूटी पसान तहसील के राजस्व निरीक्षण मंडल जटगा में नियत किया है।
निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। कलेक्टर ने भैंसमा तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की है।
Next Story





