भारत

नहीं रहे सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता

Nilmani Pal
19 Sept 2024 6:26 AM IST
नहीं रहे सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता
x

बॉलीवुड के एक और सितारे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। इनकी मौत 18 सितंबर की शाम को करीबन साढ़े आठ बजे हुई। खबरों के मुताबिक हिमेश के पिता मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। Singer Himesh Reshammiya's father is no more

हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया 87 साल के थे और बढ़ती उम्र की समस्याओं के अलावा कई और बीमारियों से पीड़ित थे। कहा जा रहा है कि हिमेश के पिता को सांस में तकलीफ लेने में दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया या। जिसके बाद उनके इंतकाल की खबर आई। हालांकि वो अस्पताल में कब से भर्ती थे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रेशमिया परिवार की करीबी दोस्त वनिता थापर ने इस दुखद खबर की पुष्टि की।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को जुहू में स्थित एक श्मशान घाट में किया जाएगा। Singer Himesh Reshammiya

विपिन रेशमिया अपने समय के मशहूर संगीतकार थे और उन्होंने आरडी बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और शंकर जयकिशन जैसे महान कलाकारों के साथ काम किया। इसके अलावा, उन्होंने 1987 में फिल्म इंसाफ की जंग का निर्माण भी किया। Himesh Reshammiya's father is no more

Next Story