छत्तीसगढ़

पत्थलगांव नगर पंचायत को अब मिला नगर पालिका का दर्जा

Nilmani Pal
20 May 2025 4:50 PM IST
पत्थलगांव नगर पंचायत को अब मिला नगर पालिका का दर्जा
x

जशपुर। जिले के पत्थलगांव वासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। पत्थलगांव नगर पंचायत को अब नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। दरअसल, लंबे समय से मांग उठ रही थी कि पत्थलगांव को नगर पालिका बनाया जाए। जिसके बाद आज विधायक गोमती साय की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम साय पत्थलगांव के दौरे पर थे। इस दौरान स्थानीय विधायक गोमती साय ने मांग की थी कि पत्थलगांव को नगर पालिका बनाया जाए। जिस पर आज सीएम साय ने मुहर लगा दी है। जिसका शासन ने क्रियान्वयन करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी करते हुए पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है।

नगर पालिका का दर्जा देने के बाद विधायक गोमती साय ने सीएय साय का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि इससे पत्थलगांव के लोगों को और बेहतर नगर सेवाएं मिलेंगी। मैं इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त करती हूँ।

Next Story
null