भारत
OMG! शोक सभा के दौरान बड़ा हादसा, दुख जताने गए 2 लोगों की मौत
jantaserishta.com
20 May 2025 4:45 PM IST

x
मचा कोहराम.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक बुजुर्ग के निधन के बाद हुई शोक सभा में टेंट के ऊपर बिजली का तार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं बिजली की चपेट में आने से 8 लोग झुलस गए. हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और करीब 40 लोग तपती तेज धूप में टेंट के नीचे बैठे थे. बताया जाता है कि इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टेंट पर टूट पड़ा. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. तभी बिजली के तार की चपेट में 10 लोग आ गए.
हादसा पचपदरा थाना इलाके के उमरलाई गांव में हुआ, जहां लाखाराम देवासी के घर पर सोमवार को तीये की बैठक चल रही थी. स्थानीय लोगों के अनुसार टेंट में शोक सभा चल रही थी और टेंट के पोल के पास पत्थर की पट्टी रखी थी और उसी से लाइट की केबल बंधी हुई थी. तभी अचानक पट्टी टूट गई और मीटर में आ रही बिजली की केबल टूट कर नीचे गिर गई. जिससे टेंट के पोल में करंट दौड़ गया और उसकी चपेट में टेंट में बैठे लोग आ गए. एकाएक हुए हादसे के बाद लोगों ने बिजली को कटवाया और घायलों को अस्पताल लेकर भागे. जहां गंभीर झुलसे दो लोगों ने दम तोड़ दिया, वहीं 8 लोग का इलाज जारी है.
सूचना मिलने पर पचपदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में भर्ती लोगों से जानकारी जुटाई. पुलिस के अनुसार हादसे में 70 वर्षीय अमराराम और 35 वर्षीय हरमलराम की मौत हो गई. वहीं कोहलराम, जुझाराम, सांगाराम, हराराम,नारायण सैन, तलाराम, चेनाराम 30 से 60 प्रतिशत तक झुलस गए, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है. इसके अलावा एक अन्य बुधसिंह की हालात गंभीर बनी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





